Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल देव को शास्त्र में ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों राशि पर मंगल देव की खास कृपा बनी रहती है। हर एक महीने पर ग्रह पर राशि का परिवर्तन करते हैं। जुलाई के महीने में मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति 12 जुलाई 2024 को शाम को 6 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव इस राशि में 46 दिनों तक रहने वाले हैं। इस गोचर का प्रभाव हर राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है।
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
मंगल गोचर से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ होने वाला है। इस दौरान मेष राशि के जातक को करियर में भरपूर फायदा मिलेगा। इसके साथ बिजनेस करने वाले लोगों को इस गोचर के समय में मुनाफा होगा। यदि आप किसी भी तरह के निवेश करने की कोशिश करते हैं तो आप कर सकते हैं। निवेश से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
वृषभ राशि
मंगल के वृषभ राशि में गोचर से इस राशि के साथ को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। मंगल और गुरु के एक साथ होने से मंगल और गुरु की युति होती है। वृषभ राशि के जातक को धन का लाभ होगा और बिजनेस में भी बहुत फायदा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को मंगल गोचर से अद्भुत लाभ होगा। कर्क राशि वालों को इस समय में धन का लाभ होगा। इसके साथ ही निवेश करने के लिए भी ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही कारोबार में भी लाभ मिलेगा। धन की संबंध परेशानियां दूर होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक को मंगल गोचर से बहुत ही लाभ मिलेगा। इस दौरान सिंह राशि में मंगल देव करियर भाव में विराजमान रहेंगे। इस समय में सिंह राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में मुनाफा होगा। साथ ही नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है। निवेश के लिए आपका ये समय बहुत ही शुभ रहेगा।
