Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के परिवर्तन से हर राशि के जातक पर साकारात्मक तथा नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इन्हें आत्मविश्वास और साहस का कारक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है जिसकी राशि में मंगल मजबूत होता है वो बहुत साहसी होता और उसके जीवन में मंगल ही मंगल होता है। मार्च के महीने में मंगल अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। अभी वह मकर राशि नें विराजमान हैं। इसके बाद ये कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।
Mangal Gochar 2024 Date (मंगल गोचर डेट 2024)
15 मार्च 2024 को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शनि और मंगल की युति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस युति से किन राशि के जातक को लाभ हो सकता है।इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए मंगल का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान इनका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ जीवनसाथी के साथ भी ये अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी लगने के योग इस समय बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के सातवें स्थान में मंगल का गोचर होगा। ये गोचर सिंह राशि के जातक को शुभ परिणाम दे सकते हैं। इस दौरान इनको करियर में सफलता मिल सकती है। इसके साथ अचानक धन लाभ हो सकते हैं। सेहत में सुधार होगी।
मकर राशि
मंगल गोचर से मकर राशि के जातक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन का लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में मंगल के आने से कुंभ राशि के जातक की किस्मत खुल सकती है। आपका जो भी रुका हुआ काम था वो पूरा हो जाएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है। आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इसके साथ ही धन का भी आगमन होगा।
