अध्यात्म

Mangal Gochar 2024 Date:मार्च के महीने में मंगल ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानिए किन राशि वालों का हो सकता है बुरा हाल!

Mangal Gochar 2024 Date: जल्द ही मार्च के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में बहुत सारे ग्रह अपनी चाल को बदलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च के महीने में मंगल ग्रह कब अपनी चाल बदलेंगे और इसके कारण किन राशि वालों को परेशानी हो सकती है।

Image

Mangal Gochar 2024 Date

Mangal Gochar 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलने वाले हैं। मार्च का महीना इस बार ग्रह, गोचर के हिसाब से काफी अहम रहने वाला है। इस महीने में बहुत सारे ग्रह अपनी चाल को बदल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इस बार 15 मार्च 2024 को मंगल ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस दिन मंगल ग्रह शाम को 6 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि से अपनी यात्रा को पूरा कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि के जातक को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के अष्टम आयु भाव में मंगल के गोचर से इन राशि के जातकों को मिलजुला परिणाम मिल सकता है। इस दौरान आपको यात्रा करने से बचना होगा। इसके साथ ही इस समय आप अपने कार्य स्थल में भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें नहीं हो परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि

इस दौरान कर्क राशि के जातक को वैवाहिक जीवन में परेशानी देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। इस समय में व्यापार में घटा होने की संभावना दिख रही है। मंगल गोचर के समय किसी भी नये काम को शुरू करने से पहले सोच- विचार कर लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के छठे शत्रु भाव में मंगल गोचर से इस राशि के जातक को मिलजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मंगल गोचर के समय में आपको कष्टकारी यात्राओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

मंगल गोचर के दौरान कुंभ राशि के जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में किसी को कोई उधार ना दें। इस समय में आप किसी बहुमुल्य वस्तु की खरीदारी ना करें ये आपको परेशानी में डाल सकते हैं। सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!