मंदिर पवित्र होता है, फिर इसकी परछाई अशुभ क्यों? जानें कारण और बचाव के उपाय

Temple Shadow On House: मंदिर को पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है, लेकिन घर पर इसकी परछाई पड़ना शुभ नहीं होता है। चलिए जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और बचाव के उपायों के बारे में।

What Happens If Temple Shadow Falls On House: मंदिर को एक पवित्र स्थान माना जाता है, जहां लोग ईश्वर से जुड़ने के लिए घंटों पूजा-पाठ व ध्यान करते हैं। इससे न सिर्फ उनकी आध्यात्मिक उन्नति होती है, बल्कि बाहरी दुनिया की भागदौड़ से दूर सुकून भी मिलता है। फिर भी इसकी परछाई को अशुभ माना जाता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि पवित्र मंदिर की परछाई को अशुभ क्यों माना जाता है और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं। साथ ही मंदिर की परछाई के संभावित अशुभ प्रभावों से बचने के उपायों के बारे में आपको पता चलेगा।

मंदिर की छाया घर पर क्यों नहीं पड़नी चाहिए, मंदिर की छाया घर पर पड़े तो क्या करें

मंदिर की छाया घर पर क्यों नहीं पड़नी चाहिए?

मंदिर की परछाई घर पर क्यों नहीं पड़नी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लंबे समय तक घर पर मंदिर की परछाई पड़ना अशुभ होता है। खासकर, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच मंदिर की सीधी परछाई घर की किसी भी दीवार, मुख्य द्वार या खिड़की पर नहीं पड़नी चाहिए। दरअसल, मंदिर के अंदर उच्च आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा होती है। जब मंदिर की परछाई किसी घर पर पड़ती है तो उसके साथ वहां की सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी पड़ता है, जिसे सामान्य गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग सहज रूप से नहीं झेल पाते हैं।

End of Feed