Mandala Puja 2023 Date: मंडला पूजा दक्षिण भारत में आयोजित होने वाली एक सबसे महत्वपूर्ण पूजा है। ये पूजा सबरीमाला अयप्पा मंदिर में आयोजित की जाती है। मंडला पूजा पूरे 41 दिनों तक चलती है। इस साल मंडला पूजा की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी। इस साल पौष महीने का आरंभ भी इस दिन से ही हो रहा है। मंडला पूजा को मंडला कलाम के नाम से भी जाना जाता है। ये पूजा भगवान अयप्पा के भक्त बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पूजा के दौरान साधक को साकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार मंडला पूजा ही एक ऐसी पूजा है जो व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदल सकती है। मंडल पूजा सभी प्रकार के लोग कर सकते हैं। इस दौरान जो लोग इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान अयपा की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं मंडला पूजा महत्व।
अध्यात्म
Mandala Puja 2023: कल से होगी मंडला पूजा की शुरुआत, जानें क्या है इसका महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Dec 26, 2023, 03:24 PM IST
