अध्यात्म

Mandala Puja 2023: कब से शुरू होगा मंडला पूजा, जान लें डेट और महत्व

Mandala Puja 2023: मंडला पूजा और मकर विराकु सबरीमाला अयप्पा मंदिर में आयोजित होने वाले दो प्रसिद्ध कार्यक्रम हैं। इस दौरान दूर-दूर से लोग आते हैं। मंडला पूजा के दौरान, मंदिर पूरे दिन भक्तों के लिए खुला रहता है। आइए जानते हैं मंडला पूजा कब से शुरू होगी। डेट और महत्व के बारे में।

Image

Mandala Puja 2023

Mandala Puja 2023 Date: मंडला पूजा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। यह त्योहार केरल के सबरीमाला अयप्पा मंदिर में मनाया जाता है। यह पूजा 41 दिवसीय तपस्या के अंत का प्रतीक है जिसे मंडला कलाम के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 27 दिसंबर 2023 को मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान भक्ति और पूजा- पाठ करने से साधक के जीवन में साकारात्मक बदलाव आते हैं। मंडला पूजा के दौरान भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए भक्त दूर- दूर से आते हैं। इस समय साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं मंडला पूजा महत्व और विधि के बारे में।

मंडला पूजा विधि ( Mandla Puja Vidhi)

  • मंडला पूजा का व्रत विधिपूर्वक करें।
  • मंडला पूजा के दौरान पवित्र और सरल जीवन बनाए रखें।
  • इस व्रत के दौरान में कोई पाप ना लाएं।
  • भक्तों को 41 दिनों तक सांसारिक सुखों से दूर रहना चाहिए।
  • शराब पीने और धूम्रपान से बचना चाहिए।
  • 41 दिन तक दिन में दो बार पूजा करें।
  • इस दौरान भक्त ज्यादातर काली धोती पहनते हैं और भगवान अयप्पा को 'इरुमुदी' चढ़ाते हैं।
  • कुछ श्रद्धालु इस दौरान बिस्तर पर न सोने और नंगे पैर मंदिर में प्रवेश करने का भी संकल्प लेते हैं।

Mandala Puja 2023 Importance (मंडला पूजा महत्व)

मंडला पूजा और मकर विराकु सबरीमाला अयप्पा मंदिर में आयोजित होने वाले दो प्रसिद्ध कार्यक्रम हैं। इस दौरान दूर-दूर से लोग आते हैं। मंडला पूजा के दौरान, मंदिर पूरे दिन भक्तों के लिए खुला रहता है। मंडल पूजा का महत्व कई पुराणों में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि मंडला पूजा करने मात्र से व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। यह पूजा उम्र या लिंग की परवाह किए बिना कोई भी कर सकता है। जो कोई भी इस दौरान मन लगाकर प्रार्थना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस समय में पूजा करने से साधक के जीवन में बेहतरीन बदलाव आते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article