अध्यात्म

Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai 2025: मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है, जानिए इसको मनाने का नियम

Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai 2025: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है और इस दिन क्या किया जाता है।

Image

Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai

Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai 2025: मकर संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसके साथ ही इस दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं। शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन को बहुत ही शुभ माना गया है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। ये त्योहार हर राज्य में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। कहीं पर पोंगल तो कही पर बिहू के नाम से पर्व मनाया जाता है। इस दिन हर राज्य के लोग अलग- अलग परंपराओं को निभाते हैं और इस पर्व को एकसाथ मनाते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है।

Makar Sankranti Kaise Manai Jati Hai (मकर संक्रांति कैसे मनाई जाती है)

हिंदू धर्म शास्त्र में संक्रांति तिथि को बहुत ही विशेष माना गया है। ये इसी तिथि पर सूर्य देवता अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। जिस दिन सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस समय में सूर्य ग्रह को दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन दक्षिण भारतीय लोग बैलों की पूजा और उपासना की जाती है। इसके साथ ही उत्तर भारत में इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गुजरात में मकर संक्रांति के दिन को उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है। इस दिन वहां के लोग काइट फेस्टिवल मनाते हैं।

मकर संक्रांति के दिन क्या- क्या करते हैं (What to do on the day of Makar Sankranti)

  • मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है।
  • इसके साथ ही इस दिन तिल के लड्डू खाने और बनाए जाते हैं।
  • मकर संक्रांति की तिथि पर खिचड़ी खाने की भी परंपरा है।
  • मकर संक्रांति के शुभ तिथि पर सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए।
  • तमिलनाड़ू में इस दिन पोंगल मनाया जाता है पशुओं की पूजा की जाती है।

Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025 (मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2025)

पंचांग के अनुसार जिस तिथि पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन संक्रांति का महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में स्नान और दान करना शुभ होगा।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article