Makar Sankranti Colour 2024: मकर संक्रांति पर इन रंग के कपड़े पहनने माने जाते हैं शुभ

Which Colour to Wear on Makar Sankranti 2024: साल में कुल 12 संक्रांति आती हैं लेकिन सभी में से पौष महीने में पड़ने वाली मकर संक्रांति सबसे ज्यादा खास होती है। जो हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाई जाती है। इस साल मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को पड़ा है। जानिए इस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Which Colour to Wear on Makar Sankranti 2024 (मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनें): मकर संक्रांति का त्योहार तब बनाया जाता है जब सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति हिंदी महीने पौष में पड़ती है। साल में आने वाली सभी संक्रांति तिथियों में से ये संक्रांति सबसे ज्यादा महत्व रखती है। इस दिन स्नान-दान संबंधी कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत करके युद्ध की समाप्ति की थी। इसलिए ये दिन बुराइयों को खत्म करने वाला दिन भी माना जाता है। जानिए मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Makar Sankranti Colour 2024

Makar Sankranti Colour 2024

मकर संक्रांति रंग (Makar Sankranti Colour 2024)

पश्चिम भारत में मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कपड़े पहने की परंपरा है। इस रंग के कपड़े पहनने के पीछे ये मान्यता है कि सूर्य इस दिन उत्तर दिशा में प्रवेश करते हैं। सूर्य के दिशा बदलने के दौरान किसी भी व्यक्ति पर कोई आपदा न आए इसके लिए मकर संक्रांति पर कई जगह काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। कहते हैं मकर संक्रांति के दिन काले कपड़े पहनने से जीवन में कोई संकट नहीं आता। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। इतना ही नहीं शनि देव की कृपा भी बरसती है।

End of Feed