Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति के दिन तिल से करें ये खास पांच उपाय, सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति की तिथि का शास्त्रों में बहुत खास महत्व है। इस दिन तिल के द्वारा अचूक उपाय किये जाते हैं। आइए जानें मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Makar Sankranti 2025 Upay: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस तिथि पर ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी यात्रा धनु राशि में पूरी कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मंगलवार के दिन मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर गंगा स्नान और दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन पर तिल का खास प्रयोग किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल के द्वारा किये जानें वाला उपाय बहुत कारगर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Makar Sankranti 2025 Upay (मकर संक्रांति उपाय)

काले तिल का भोग

मकर संक्रांति के दिन आप स्नान के बाद भगवान सूर्य देवता और अन्य सारी देवी- देवताओं को काले तिल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही इस दिन इसका सेवन प्रसाद के रूप में करें। काले तिल का भोग लगाने से बुरी नजर से बचा सकता है।

End of Feed