अध्यात्म

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति के दिन तिल से करें ये खास पांच उपाय, सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति की तिथि का शास्त्रों में बहुत खास महत्व है। इस दिन तिल के द्वारा अचूक उपाय किये जाते हैं। आइए जानें मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Makar Sankranti 2025 Upay

Makar Sankranti 2025 Upay: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस तिथि पर ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी यात्रा धनु राशि में पूरी कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मंगलवार के दिन मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर गंगा स्नान और दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन पर तिल का खास प्रयोग किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल के द्वारा किये जानें वाला उपाय बहुत कारगर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Makar Sankranti 2025 Upay (मकर संक्रांति उपाय)

काले तिल का भोग

मकर संक्रांति के दिन आप स्नान के बाद भगवान सूर्य देवता और अन्य सारी देवी- देवताओं को काले तिल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही इस दिन इसका सेवन प्रसाद के रूप में करें। काले तिल का भोग लगाने से बुरी नजर से बचा सकता है।

तिल डालकर स्नान

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर स्नान के पानी में काला तिल जरूर डालें। इस दिन तिल का उबटन या जल में तिल डालकर स्नान करने से सारे प्रकार के रोग दोष से मुक्ति मिल जाती है।

तिल अर्पित करें

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय उसमें तिल जरूर मिला लें। तिल और जल अर्पित करने से आपको सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आयु में वृद्धि होती है। इसके साथ करियर में भी तरक्की मिलती है।

तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन काले तिल का दान करने से साधक को शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनि की कृपा बनती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

मकर संक्रांति के दिन घर पर हवन का आयोजन करना चाहिए। इस दिन हवन में काले तिल का प्रयोग करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन तिल के द्वारा हवन करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का लाभ मिलेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article