Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। इस तिथि के दिन सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर जगह पर ये त्योहार अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में हो जाते हैं। साल 2025 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस साल मकर संक्रांति के दिन अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग से कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। आइए जानें मकर संक्रांति के शुभ संयोग से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog (मकर संक्रांति शुभ संयोग 2025)
मकर संक्रांति के दिन इस साल सबसे पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बनेगा। इसके साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र का योग बनेगा। इस शुभ अवसर पर बालव और कौलव करण जैसे शुभ संयोग का निर्माण भी होगा।इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
कर्क राशिमकर संक्रांति के दिन बनने वाला शुभ संयोग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस दिन आपको धन में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वो भी पूरा हो सकता है। कारोबार में लाभ की संभावना है।
तुला राशि
मकर संक्रांति पर बनने वाला अद्भुत संयोग तुला राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। छात्रों का मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग कार्यस्थल पर वाहवाही लूट सकते हैं। जो लोग कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं। ये समय इनके लिए अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातक के लिए मकर संक्रांति के दिन का शुभ संयोग शुभ परिणाम लेकर आएगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। इसके साथ ही प्रमोशन की भी पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
