Makar Sankranti Puja Vidhi In Hindi: मकर संक्रांति की पूजा कैसे करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि

Makar Sankranti 2025 Puja Vidhi In Hindi (मकर संक्रांति पूजा विधि): धार्मिक मान्यताओं अनुसार मकर संक्रांति शनि-सूर्य यानी पिता-पुत्र के मिलन का अनोखा दिन होता है। इसलिए इस दिन शनि और सूर्य की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति की पूजा विधि क्या है।

Makar Sankranti 2025 Puja Vidhi In Hindi (मकर संक्रांति पूजा विधि): सनातन धर्म में मकर संक्रांति त्योहार का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। पौराणिक कथाओं अनुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। दरअसल सूर्य का इस दिन मकर राशि में जाना ही पिता-पुत्र के मिलन का प्रतीक माना जाता है। बता दें शनि देव मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इस दिन इंसान को शनि और सूर्य को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति की पूजा विधि क्या है।

मकर संक्रांति पूजा विधि (Makar Sankranti Puja Vidhi In Hindi)

  • मकर संक्रांति की पूजा से पहले घर की अच्छे से सफाई कर लें।
  • इसके बाद स्नान कर साफ कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद अपने माथे पर रोली और चावल के आटे का तिलक लगाएं।
  • इसके बाद शनि देव की अराधना करें और उन्हें एक थाली में घेवर और साथ में तिल से बने लड्डू प्रसाद रूप में चढ़ाएं।
  • फिर भगवान सूर्य देव की पूजा करें और उनके नाम से मंदिर में एक दीपक जलाएं।
  • इस दिन स्नान के बाग सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। अर्घ्य देते हुए ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्रों का जाप जरूर करें।
  • पूजा के बाद ज़रूरतमंदों को दान करें।

End of Feed