Makar Sankranti Par Kya Khana Chahiye (मकर संक्रांति पर क्या खाना चाहिए): मकर संक्रांति पर वैसे तो कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। लेकिन सभी में सबसे ज्यादा महत्व तिल का माना गया है। धर्म शास्त्रों अनुसार मकर संक्रांति पर तिल से बनी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। कहते हैं इससे कुडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचता है। इस दिन तिल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर क्या-क्या खाया जाता है।
Makar Sankranti Food
मकर संक्रांति पर क्या खाना चाहिए (Makar Sankranti Par Kya Khana Chahiye)
मकर संक्रांति पर मुख्य रूप से काले तिल और खिचड़ी का सेवन जरूर किया जाता है। लेकिन देश भर में ये पर्व अलग-अलग तरीके से मनाए जाने के कारण इस पर्व से जुड़े व्यंजनों में भी भिन्नता देखने को मिलती है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर कहां क्या खाया जाता है।
मकर सक्रांति पर बिहार और उत्तर प्रदेश का खान-पान (Makar Sankranti Food In Bihar and Uttar Pradesh)
मकर संक्रांति पर बिहार और यूपी में चावल और उड़द की दाल की खिचड़ी जरूर बनाई जाती है। सबसे पहले इस खिचड़ी का कुल देवता को भोग लगाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के घर खिचड़ी के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आदान-प्रदान करते हैं। इस प्रांत में मकर संक्राति के दिन लोग दही-चूड़ा, गुड़, तिल के लड्डू और लाई का सेवन भी करते हैं।
मकर सक्रांति पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का खान-पान (Makar Sankranti Foods In Chhatisgarh)
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस दिन खिचड़ी और तिल खाने की परम्परा है। इसके अलावा यहां के लिए इस त्योहार पर गुजिया भी बनाते हैं।
मकर सक्रांति पर दक्षिण भारत का खान-पान (Makar Sankranti Food In South India)
दक्षिण भारत के कई राज्यों में मकर संक्रांति के दिन गुड़, चावल और दाल से पोंगल बनाया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें सूर्य देव को अर्पित करने के पश्चात ही लोग इस प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं। इसके अलावा इस दिन यहां गन्ना खाने की भी परंपरा है।
मकर सक्रांति में पंजाब औरवं हरियाणा का खान-पान (Makar Sankranti Foods In Hariyana and Punjab)
पंजाब और हरियाणा में इस दिन मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता है। इसके अलावा इन राज्यों में तिलकूट, रेवड़ी, गजक, मूंगफली एवं मिठाईयां खाने की भी परंपरा है।
