अध्यात्म

Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन खास चीजों का दान, सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद

Makar Sankranti 2025 Daan: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। मकर संक्रांति के दिन कुछ खास चीजों का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। आइए जानें मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Makar Sankranti 2025 Daan

Makar Sankranti 2025 Daan: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का बहुत ही विशेष महत्व है। ज्योतिष गणना के अनुसार जब सूर्य देवता धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति की तिथि सूर्य देव की उपासना के लिए भी बहुत ही खास मानी जाती है। शास्त्र में मकर संक्रांति के दिन के लिए कुछ खास चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानें मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

Makar Sankranti 2025 Daan (मकर संक्रांति दान लिस्ट 2025)

तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से साधक को भगवान सूर्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही काले तिल का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने का विधान है। इस दिन आप चाहे खिचड़ी बनाकर या खिचड़ी बनाने की सामग्री दान कर सकते हैं। इसका दान करने से आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

कंबल का दान

मकर संक्रांति का समय ठंड का समय होता है, ऐसे में मकर संक्रांति के दिन कंबल दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को कबंल दान में दे सकते हैं। इसका दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

नमक का दान

मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन नमक का दान करने से जीवन में आ रही सारी बाधा का समापन हो जाता है। इसका दान करने से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है।

चावल का दान

चावल का दान मकर संक्रांति के दिन करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस दिन चावल का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही दूध, दही का भी दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article