Makar Sankranti 2024 Date: मकर संक्रांति 2024 में कब है, जानिए ये त्योहार क्यों मनाया जाता है

Makar Sankrati 2024 Date And Time: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहा जाता है। सनातन धर्म के लोगों के लिए ये त्योहार खास महत्व रखता है। जानिए 2024 में मकर संक्रांति (खिचड़ी) कब मनाई जाएगी।

Makar Sankrati 2024 Date And Time In Hindi (मकर संक्रांति तारीख और समय): मकर संक्रांति में मकर शब्द का अर्थ मकर राशि से है तो संक्रांति का अर्थ संक्रमण यानी प्रवेश करना होता है। जब सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तब संक्रांति मनाई जाती है तो वहीं जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उस दिन मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है (2024 Makar sankranti Color)। दक्षिण भारत में संक्रांति पर्व पोंगल (Pongal 2024) के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं पंजाब और जम्मू में ये पर्व लोहड़ी (Lohri 2024 Date) के रूप में मनाते हैं। जबकि यूपी और बिहार में इसे खिचड़ी (Khichdi 2024 Date) पर्व के नाम से जाना जाता है। जानिए मकर संक्रांति 2024 में कब मनाई जाएगी और क्या है इसका महत्व।

Makar Sankranti 2024 Date

Makar Sankranti 2024 Date

मकर संक्रांति 2024 तारीख और समय (Makar Sankranti 2024 Date And Time)

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में 02:54 AM पर प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्य काल समय 07:15 AM से 05:46 PM तक रहेगा। वहीं मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल 07:15 AM से 09:00 AM तक रहेगा।

End of Feed