अध्यात्म

Lohri 2024 Date: 2024 में लोहड़ी कब है 13 या 14 जनवरी? नोट कर लें सही डेट और मुहूर्त

Lohri 2024 Date And Time: लोहड़ी का पर्व मूलरूप से सिखों द्वारा पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। ये पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) से एक दिन पहले पड़ता है। जानिए 2024 में लोहड़ी कब मनाई जाएगी।

Image

Lohri 2024 Date

Lohri 2024 Date And Time (लोहड़ी कब 2024 में): लोहड़ी का पर्व भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये पर्व पंजाब और हरियाणा के लोग मनाते हैं। लोहड़ी पर किसान वर्ग के लोग ईश्वर का आभार प्रकट करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी फसल का अधिक मात्रा में उत्पादन हो। पंचांग अनुसार इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 Date) मनाई जाएगी। जानिए लोहड़ी क्यों मनाते हैं।

2024 में लोहड़ी कब है (2024 Mein Lohri Kab Hai)

साल 2024 में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं लोहड़ी संक्रांति का क्षण दोपहर 02 बजकर 43 मिनट का है।

लोहड़ी पर क्या करते हैं (Lohri Kaise Manate Hain)

लोहड़ी पर किसान वर्ग के लोग ईश्वर का आभार प्रकट करते हैं, ताकि उनकी फसल का उत्पादन अधिक मात्रा में हो। इस उत्सव के दौरान बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी के लोक गीत गाते हैं और लोगों द्वारा बच्चों को मिष्ठान और पैसे भी दिए जाते हैं। कई जगह लोहड़ी पर बच्चों को दिन चीनी, गजक, गुड़, मूंगफली और मक्का आदि भी दिया जाता है इसे ही लोहड़ी देना कहते हैं। फिर शाम के समय लोग आग जलाकर लोहड़ी मनाते हैं। इस दिन रात में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने की भी परंपरा है।

लोहड़ी गीत का महत्व

लोहड़ी पर लोक गीतों का बड़ा महत्व है। क्योंकि गीत के साथ नृत्य करके इस पर्व को मनाया जाता है। इन सांस्कृतिक लोहड़ी गीतों में खुशहाल फसलों आदि के बारे में वर्णन किया जाता है। इन गीतों के माध्यम से पंजाबी योद्धा दुल्ला भट्टी को भी याद किया जाता है। लोहड़ी पर आग के आसपास लोग ढ़ोल की ताल पर गिद्दा और भांगड़ा नृत्य करते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article