अध्यात्म

Makar Sankranti Kab Hai 2024: मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी? नोट कर लें सही तिथि व मुहूर्त

Makar Sankranti 2024 Date: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। ये त्योहार हर साल पौष मास में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। जानिए 2024 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी।

Image

Makar Sankranti 2024 Date And Time In Hindi

Makar Sankranti 2024 Date And Time: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान, सूर्य उपासना, अनुष्ठान, दान-दक्षिणा करने का भी खास महत्व माना जाता है। साथ ही इस दिन तिल, गुड़, कंबल खिचड़ी आदि का दान भी बेहद पुण्य फलदायी होता है। यहां जानिए 2024 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

मकर संक्रांति 2024 तिथि व मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Date And Time)

मकर संक्रान्ति - 15 जनवरी 2024, सोमवार

मकर संक्रान्ति पुण्य काल - 06:50 AM से 05:34 PM

अवधि - 10 घण्टे 43 मिनट्स

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - 06:50 AM से 08:38 AM

अवधि - 01 घण्टा 47 मिनट्स

मकर संक्रांति के उपाय (Makar Sankranti Upay)

-मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के पानी में काले तिल डालकर नहाना चाहिए। इस दिन तिल के पानी से स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने वाले व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलती है।

-यदि कोई इंसान लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन तिल का उबटन जरूर लगाना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति की काया निरोगी बनी रहती है।

-मकर संक्रांति पर स्नान के बाद सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से इंसान की किस्मत चमक उठती है।

-इस दिन कंबल, गर्म कपड़े, घी, दाल-चावल की खिचड़ी और तिल का दान जरूर करें। मान्यता है ऐसा करने से हर समस्या से मुक्ति मिल जाती है।

-अगर कुंडली में सूर्य नीच का है तो मकर संक्रांति के दिन घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें।

-सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article