Mahavir jayanti aur hanuman jayanti mein kya antar hai (हनुमान जयंती और महावीर जयंती में अंतर): हनुमान जयंती और महावीर जयंती दो महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व हैं, जिन्हें लेकर अक्सर लोगों में भ्रम बना रहता है। क्या हनुमान जयंती और महावीर जयंती एक ही दिन मनाई जाती हैं? क्या दोनों का संबंध एक ही आस्था से है, या इनके पीछे अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं छिपी हैं? हर साल चैत्र महीने में आने वाले ये दो बड़े पर्व कई लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं। अगर आपको भी यही सवाल है, तो यहां पढ़ें क्या महावीर जयंती और हनुमान जयंती एक ही हैं, हनुमान जयंती और महावीर जयंती में अंतर।
हनुमान जयंती और महावीर जयंती में अंतर (Photo Credit - AI Image)
क्या महावीर जयंती और हनुमान जयंती एक ही हैं
हनुमान जयंती और महावीर जयंती दो अलग-अलग धार्मिक पर्व हैं, जिन्हें लेकर अक्सर लोगों में भ्रम बना रहता है। कई लोग इन्हें एक ही मान लेते हैं, जबकि इनके महत्व, मान्यताओं और पूजा विधि में बड़ा अंतर है। अब क्योंकि इनकी तिथियां लगभग आस पास ही आती हैं, इसलिए भ्रम पैदा हो जाता है कि, दोनों एक ही हैं। इन दोनों त्योहारों का इतिहास, महत्व, पूजा विधि और संदेश एक-दूसरे से काफी भिन्न है।
महावीर जयंती क्यों मनाई जाती है
महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो अहिंसा और सत्य के उपदेशक थे। पंचांग के अनुसार महावीर जयंती का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पर मनाई जाती है। आज 31 मार्च को महावीर जयंती मनाई जा रही है। महावीर जयंती का संदेश अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और आत्मसंयम पर आधारित है। यह हमें शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
हनुमान जयंती क्यों मनाते हैं
हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। हनुमान जी को भगवान राम का परम भक्त, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जयंती हमें भक्ति, शक्ति, साहस और समर्पण की सीख देती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। हनुमान जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार एक प्रमुख तिथि मानी जाती है।
2026 mein hanuman jayanti kab hai, हनुमान जयंती 2026 में कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार हनुमान जयंती का पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहने वाली है। उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाने वाली है।
