Mahavir Jayanti 2025 (महावीर जयंती कब है 2025 में): महावीर जयन्ती को जैन धर्म के लोग महावीर मुनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। महावीर मुनि को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है। ये जैन धर्म के 24वें तथा अन्तिम तीर्थंकर हैं। उन्होंने ही जैन धर्म के मूल सिद्धातों की स्थापना की थी। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। बता दें महावीर जी का जन्म, बिहार राज्य में वैशाली जिले में स्थित कुण्डलग्राम नामक स्थान पर हुआ था। चलिए जानते हैं इस साल महावीर जी की जयंती कब है।
Mahavir Jayanti 2025
Mahavir Jayanti 2025 (महावीर जयंती कब है 2025 में)
| महावीर स्वामी की वर्षगांठ | 2623वां जन्म वर्षगांठ |
| महावीर जयन्ती | 10 अप्रैल 2025 |
| त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ | 9 अप्रैल 2025 को रात 10:55 बजे से |
| त्रयोदशी तिथि समाप्त | 10 अप्रैल 2025 को देर रात 01 बजे तक |
Mahavir Jayanti Mahatva (महावीर जयंती महत्व)
महावीर स्वामी ने सभी को अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। इन पांच सिद्धांतों को ही पंच महाव्रत के नाम से जाना जाता है, जो जैन धर्म की नींव हैं। कहा जाता है कि महावीर जी का जन्म 599 ईसा पूर्व में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के घर कुण्डग्राम में हुआ था। महावीर जयंती के दिन कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं और जैन ग्रंथों का पाठ करते हैं। इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान कई तरह के धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता है और जगह-जगह महावीर जी की शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं। इस शोभा यात्रा के समय भगवान महावीर की मूर्ति को रथ में स्थापित करके भ्रमण कराया जाता है।
