अध्यात्म

Mahashivratri Puja Muhurat 2025: महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल और रात्रि के चारों प्रहर की पूजा का समय क्या रहेगा, यहां जानिए सटीक जानकारी

Mahashivratri Puja Time 2025 (महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025): महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा के लिए निशिता काल समय बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा कई भक्त रात्रि के चारों प्रहर में भी पूजा करते हैं। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि पूजा के सभी शुभ मुहूर्त।

Image

Mahashivratri Puja Time 2025

Mahashivratri Puja Time 2025 (महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025): महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस दिन कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं और विधि विधान भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। कई भक्त शिवरात्रि पर रात में चारों प्रहर में पूजा का आयोजन करते हैं तो वहीं इस दिन शिव जी की पूजा का निशिता काल समय भी विशेष महत्व रखता है। चलिए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि पूजा के सभी शुभ मुहूर्त।

Mahashivratri Puja Time 2025 (महाशिवरात्रि पूजा का समय 2025)

महाशिवरात्रि पूजा का मुहूर्त 26 फरवरी की सुबह 11:08 से शुरू हो जाएगा। आप इस दिन किसी भी समय अपनी सुविधानुसार भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

Mahashivratri Char Pahar Puja Time 2025 (महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का समय 2025)

प्रथम प्रहर पूजा का समय- सायं 06:19 बजे से रात्रि 09:26 बजे तक

द्वितीय प्रहर पूजा का समय- रात्रि 09:26 बजे से मध्यरात्रि 12:34 बजे तक

तृतीय प्रहर पूजा का समय- मध्यरात्रि 12:34 बजे से 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे तक

चतुर्थ प्रहर पूजा का समय- 27 फरवरी, प्रातः03:41 बजे से प्रातः 06:48 बजे तक

Mahashivratri Nishita Puja Time 2025 (महाशिवरात्रि पर शिव पूजा का निशिता मुहूर्त)

शिव पूजा का निशिता काल मुहूर्त: 26 फरवरी 2025, मध्यरात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा। निशिता काल पूजा की कुल अवधि 50 मिनट की है।

Mahashivratri Choghadiya Muhurat 2025 (महाशिवरात्रि चौघड़िया मुहूर्त 2025)

दिन का चौघड़िया

लाभ - उन्नति - 06:49 AM से 08:15 AM

अमृत - सर्वोत्तम - 08:15 AM से 09:42 AM

शुभ - उत्तम - 11:08 AM से 12:34 PM

चर - सामान्य - 03:27 PM से 04:53 PM

लाभ - उन्नति - 04:53 PM से 06:19 PM

रात का चौघड़िया

शुभ - उत्तम - 07:53 PM से 09:26 PM

अमृत - सर्वोत्तम - 09:26 PM से 11:00 PM

चर - सामान्य - 11:00 PM से 27 फरवरी, 12:34 AM

लाभ - उन्नति - 27 फरवरी, 03:41 AM से 05:15 AM

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article