अध्यात्म

Mahashivratri Dos and Don’ts in Hindi: महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए इस त्योहार से जुड़े नियम और विधान

Mahashivratri Dos and Don’ts in Hindi (महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या नहीं): धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर भगवान शिव का व्रत-पूजन करने से व्‍यक्‍ति‍ की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसका जीवन सुख और शांति‍ से भर जाता है। महोदव के पावन पर्व से जुड़े हुए कुछ न‍ियम भी हैं ज‍िनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में चल‍िए जानते हैं महाशिवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं।

Image

Mahashivratri Dos and Don’ts in Hindi

Mahashivratri Dos and Don’ts in Hindi (महाशिवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं): हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में शिव मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाया जाता है और हर तरफ हर्ष और उल्लास की लहर होती है। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान भगवान शिव को व‍िभिन्‍न भोग अर्प‍ित क‍िए जाते हैं और शिवल‍िंग पर पंचामृत से अभिषेक क‍िया जाता है। इन कार्यों से मनुष्‍य को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे काम वर्जित माने जाते हैं ज‍िन्‍हें करने से महादेव नाराज हो सकते हैं और पूजा के फल की प्राप्ति नहीं होती है। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य हैं ज‍िन्‍हें करने से भगवान शंकर बेहद प्रसन्‍न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में चल‍िए जानते हैं शिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या ना करें...

Mahashivratri Ke Din Kya Karna Chahiye (महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए)

•महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-ध्यान करें।

•सफेद रंग के साफ वस्त्र धारण करें।

•मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें।

•शिव परिवार की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें।

•सात्विक भोजन का सेवन करें।

•अनाज और धन का दान करें।

•शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जप करें।

•शिवलिंग पर विशेष चीजों से अभिषेक करें।

Mahashivratri Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye (महाशिवरात्रि के दिन क्या नहीं करना चाहिए)

•महाशिवरात्रि के दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।

•दूसरों से किसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद न करें।

•सुबह की पूजा करने के बाद दिन में न सोएं।

•पूजा के दौरान शिवलिंग पर टूटे हुए चावल न चढ़ाएं।।

•महिलाओं का अपमान न करें।

•कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।

•मूली, बैंगन आदि का सेवन न करें।

अगर व्यक्ति इन सभी बातों का ध्यान देता है तो उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है तथा उसके जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और उसके सभी संकट दूर हो सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माने जाने वाले पर्व महाशिवरात्रि को अपने परिवार के साथ मनाने से सौभाग्य बढ़ता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article