Mahashivratri 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन पर भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करते हैं उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था। महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई अद्भुत संयोग बनेंगे जिससे पूजा का दोगुना शुभ फल मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन कौन- कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।
Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat (महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी की तिथि 8 मार्च 2024, रात 9:57 बजे शुरू होती है। इस तिथि का समापन अगले दिन 9 मार्च 2024 को शाम 6:17 बजे होगा। ऐसे में ये व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा।Mahashivratri 2024 Shubh Sanyog (महाशिवरात्रि शुभ संयोग 2024)
- महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त- 12:07 से 12:56 तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग- 6:38 से 10:41 तक
- शिव योग- 9 मार्च को सूर्योदय से लेकर रात्रि 12:46 बजे तक
- सिद्ध योग- 9 मार्च 12:46 से 8:32 तक
- श्रवण नक्षत्र - 10:41 तक
