अध्यात्म

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहा ये खास संयोग, पूजा करने से मिलेगा उत्तम फल

Mahashivratri 2024: शास्त्रों में महाशिवरात्रि व्रत को बहुत फलदायी माना गया है। इस व्रत को करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि व्रत के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस दिन इस संयोग में पूजा करने से पूजा का दोगुना लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इस कौन- कौन से संयोग बन रहे हैं।

Image

Mahashivratri 2024 Shubh Sanyog

Mahashivratri 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन पर भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करते हैं उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था। महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई अद्भुत संयोग बनेंगे जिससे पूजा का दोगुना शुभ फल मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन कौन- कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।

Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat (महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष चतुर्दशी की तिथि 8 मार्च 2024, रात 9:57 बजे शुरू होती है। इस तिथि का समापन अगले दिन 9 मार्च 2024 को शाम 6:17 बजे होगा। ऐसे में ये व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा।

Mahashivratri 2024 Shubh Sanyog (महाशिवरात्रि शुभ संयोग 2024)

  • महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त- 12:07 से 12:56 तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 6:38 से 10:41 तक
  • शिव योग- 9 मार्च को सूर्योदय से लेकर रात्रि 12:46 बजे तक
  • सिद्ध योग- 9 मार्च 12:46 से 8:32 तक
  • श्रवण नक्षत्र - 10:41 तक
इस दिन इन चारों योग में शिव जी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। महाशिवरात्रि के दिन ही शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। इस व्रत को करने से साधक को सौभाग्य और समृद्धि मिलेगी।

Mahashivratri Importance (महाशिवरात्रि महत्व)

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। महिलाओं के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से कुंवारी लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है इसके साथ ही विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए ये व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूरी रात जागकर शिव और उनकी शक्ति माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article