अध्यात्म

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन इन चार राशि वालों की खुलेगी किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा

Mahashivratri 2024: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। ये दिन कुछ राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन चार राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Image

Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों को सजाया जाता है और भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। किसी- किसी जगह पर महाशिवरात्रि के दिन शिव की बारात भी निकाली जाती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन महादेव की पूजा करने और व्रत रखने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस बार की महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि का दिन किन चार राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

महाशिवरात्रि के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी शिव की कृपा (On the day of Mahashivratri, Lord Shiva's blessings will be showered on people of these zodiac signs)

वृष राशि

महाशिवरात्रि का दिन वृष राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके सारे काम बनेंगे। वहीं आपको इस दिन कार्य स्थल पर भी बहुत सम्मान मिलेगा और काम में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। सेहत की दृष्टि से भी महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत खास रहने वाला है। इस दिन आपको धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। तुला राशि वालों को मान- सम्माम में वृद्धि होगी। धन के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

ये महाशिवरात्रि कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस दिन शिव जी के अभिषेक करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस राशि वालों को इस दिन प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही नई नौकरी मिलने की भी संभावना है। इसके साथ आपका वैवाहिक जीवन भी होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय में धन का योग बन रहा है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article