अध्यात्म

Mahashivratri 2024: कब है साल 2024 में महाशिवरात्रि, यहां जानें सही डेट, शुभ मुहू्र्त और महत्व

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। शिव के भक्तों के लिए इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि का व्रत।

Image

Mahashivratri Date 2024

Mahashivratri Date 2024: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत महत्व है। भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पावन महाशिवरात्री वर्ष में दो बार मनाई जाती है। पहली महाशिवरात्रि फाल्गुन माह की चतुर्दशी कृष्ण पक्ष को और दूसरी सावन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था, इसलिए फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में महाशिवरात्रि कब है और शुभ मुहू्र्त, महत्व के बारे में।

महाशिवरात्रि डेट 2024 ( Mahashivratri Date 2024)

2024 में फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 8 मार्च रात 9:57 बजे से 9 मार्च शाम 6:17 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त ( Mahashivratri Shubh Muhurat 2024)

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को 21:57 बजे शुरू होकर अगले दिन यानी 9 मार्च को समाप्त होगी। प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

महाशिवरात्रि महत्व ( Mahashivratri Importance)

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी की चतुर्दशी को होता है। फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि होती थी। माता पार्वती ने भगवान शिव को अपना पति बनाने के लिए कठोर तपस्या की और महाशिवरात्रि के दिन उनकी तपस्या सफल हुई। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article