Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। ये व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन शिव भक्त बहुत धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का दिन होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन पूरे दिन उपवास रखा जाता है और शिव की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत करने से साधक की हर इच्छाओं की पूर्ति होती है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ चीजों को लाने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन घर में किन चीजों को लाना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें (Bring these things home on Mahashivratri)
तांबे का कलश
महाशिवरात्रि के दिन तांबे के लौटे से जल देना या तांबे के कलश से जल देना शुभ माना गया है, इसलिए इस दिन घर में ताबें का कलश ले आएं। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और रुका हुआ काम पूरा होता है।
एक मुखी रुद्राक्ष
महाशिवरात्रि के दिन एक मुखी रुद्राक्ष जरूर लेकर आएं। इस रुद्राक्ष को शांति और सुख का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए इस दिन रुद्राक्ष लाने से साधक के जीवन में सुख, शांति आती है और उसकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
महामृत्युंजय यंत्र
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घर में महामृत्युंजय यंत्र लेकर आना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर में महामृत्युंजय यंत्र लाने से घर से रोग दोष दूर होते हैं और परिवार की सेहत अच्छी बनी रहती है।
नंदी महाराज
इस दिन घर में चांदी के नंदी महाराज लाना बहुत शुभकारी माना जाता है। नंदी भगवान भोलेनाथ के वाहन हैं। इस दिन नंदी महाराज लाने से घर में पैसा आता है और जीवन में खुशहाली आती है। घर के मंदिर में इसे विराजमान कर सकते हैं।
पारद शिवलिंग
शिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे भगवान भोलेनाथ का साक्षात रूप माना जाता है। पारद शिवलिंग की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और आपस में प्रेम बढ़ता है।
