अध्यात्म

Mahashivratri 2023 पर बनेगा दुर्लभ संयोग, Adiyogi भगवान शिव की इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 12:28 PM IST

Mahashivratri 2023 Date: इस महाशिवरात्रि पर प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। ऐसे में जानिए किन राशियों पर भगवान भोलेनाथ की रहने वाली है विशेष कृपा।

Image

इस महाशिवरात्रि 4 राशियों पर भोलेनाथ की रहेगी कृपा

Mahashivratri 2023 Kab Hai: महाशिवरात्रि पर्व सनातन धर्म (Snatan Dharm) के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं और पूरे विधि विधान से महादेव की पूजा करते हैं। साल 2023 की महाशिवरात्रि 18 फरवरी को पड़ रही है। खास बात ये है कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) भी इसी दिन पड़ रहा है। जिस वजह से ये शिवरात्रि और भी ज्यादा खास होने वाली है। जानिए महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर भगवान भोलेनाथ की रहेगी कृपा।

मेष राशि (Aries Horoscope)

महाशिवरात्रि पर मेष राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। महादेव की कृपा से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन कमाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

इस महाशिवरात्रि धनु राशि वालों पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। करियर में आप ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से इंप्रेस रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ इस राशि वालों पर भी मेहरबान रहेंगे। हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article