Mahalaya Amavasya 2024 Rituals: महालया अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए, जानिए इसका महत्व

Mahalaya Amavasya (Sarv Pitru Amavasya) 2024 Date And Time: पितृपक्ष में पड़ने वाली सर्व पितृ अमावस्या को महालया अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन का श्राद्ध सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। चलिए जानते हैं महालया अमावस्या की तारीख, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।

Mahalaya Amavasya (Sarv Pitru Amavasya) 2024 Date And Time: सर्व पितृ अमावस्या को ही महालया अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व होता है। ये अमावस्या पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी जानी जाती है। इस अमावस्या पर उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि पर हुई हो या जिनके मरने की तिथि याद न हो। महालया अमावस्या के अगले दिन से नवरात्रि शुरू हो जाती है। चलिए जानते हैं अक्टूबर में पितृ पक्ष अमावस्या यानि महालया अमावस्या कब है।

Mahalaya Amavasya 2024 Date And Time

Mahalaya Amavasya 2024 Date And Time

महालया अमावस्या कब है 2024 (Mahalaya Amavasya 2024 Date And Time)

इस साल महालया अमावस्या 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 1 अक्टूबर की रात 9 बजकर 39 मिनट पर होगा और समापन 2 अक्टूबर की देर रात 12 बजकर 18 मिनट पर होगा।

End of Feed