Amrit Snan Dates Kumbh 2025 (कुंभ शाही स्नान डेट्स 2025): प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। वैसे तो कुंभ मेले में हर दिन स्नान किया जाता है लेकिन इस दौरान कुछ विशेष दिन ऐसे होते हैं जिस दिन शाही स्नान की परंपरा निभाई जाती है। शाही स्नान के दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कुंभ के दो शाही स्नान अब तक हो चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं अभी कितने शाही स्नान बाकी हैं।
Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date
महाकुंभ के कितने शाही स्नान बचे हैं (Mahakumbh Shahi Snan Dates 2025)
3 फरवरी 2025- बसंत पंचमी (शाही स्नान)
12 फरवरी 2025 - माघ पूर्णिमा (पर्व स्नान)
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि (पर्व स्नान)
महाकुंभ का समापन कब होगा (Mahakumbh End Date 2025)
महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ होगा। बता दें कुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी।
कुंभ में शाही स्नान का महत्व (Kumbh Shahi Snan Mahatva)
कुंभ में शाही स्नान को बेहद खास माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाने से कई गुना ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं कहा ये भी जाता है कि इस दिन स्नान करने से न सिर्फ इस जन्म के, बल्कि पिछले जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति प्राप्त होती है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी इस स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।
