Mahashivratri: जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते जा रहा है उसी के साथ भक्त भगवान शंकर की भक्ति के रंग में रंगने लगे हैं। इस साल 8 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भोलेनाथ के मंदिर सजने लगे हैं। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के धाम पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। इन सबके बीच आइए जानते हैं आखिर भगवान शंकर का पहला भक्त कौन था और खुद किस देव का ध्यान करते हैं भोलेनाथ।
Maha Shivratri Wishesh in Hindi: जानिए खुद किसकी पूजा करते हैं भगवान शिव
भगवान शिव के भक्तों में सुर और असुर दोनों शामिल हैं। कई बार असुरों ने भी कठिन तप से शिव को प्रसन्न किया और मनचाहा वर पाया। शिव से वरदान पाने वालों में भस्मासुर से रावण जैसे असुरों के नाम वर्णित हैं। रावण को भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। हालांकि महादेव के असंख्य भक्तों में से शायद ही ये किसी को पता हो कि उनका सबसे पहला शिष्य कौन था।
