Maha Shivratri 2025 Puja Samagri List: महाशिवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी, नोट कर लें पूरी लिस्ट

Maha Shivratri 2025 Puja Samagri List: भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि की पूजा में इन खास सामग्रियों को जरूर करें शामिल। जानिए बेलपत्र, धतूरा, भांग के अलावा और किन चीजों की पड़ेगी जरूरत।

Maha Shivratri 2025 Puja Samagri List: महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि विधान पूजा करते हैं। बता दें शिवरात्रि पूजा के लिए प्रदोष काल और निशिता काल का समय सबसे उत्तम माना जाता है। तो वहीं कई श्रद्धालु शिवरात्रि पर रात्रि के चारों प्रहर में पूजा करते हैं। लेकिन इस पूजा में कई विशेष सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि पूजा की विशेष सामग्री।

mahashivratri puja samagri list

Maha Shivratri 2025 Puja Samagri List

महाशिवरात्रि पूजा सामग्री (Maha Shivratri Puja Samagri List)

  • शिव-पार्वती की फोटो या फिर शिवलिंग
  • बेलपत्र
  • धतूरा
  • भांग
  • दीपक 5 या 11
  • नारियल (पानी वाला)
  • रक्षासूत्र
  • पीली सरसों
  • अरबा चावल
  • तिल
  • जौ
  • चंदन
  • कुमकुम
  • सिंदूर
  • भस्म
  • केसर
  • धूप
  • कपूर
  • घी
  • शक्कर
  • शहद
  • दूध और दही (पंचामृत और अभिषेक के अनुसार)
  • पान (कम से कम 15 पत्ते)
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • वस्त्र (धोती-गमछा भगवान शिव को चढाने के लिए और साड़ी माता पार्वती के लिये)
  • 16 श्रृंगार सामग्री
  • आभूषण
  • पीला कपड़ा
  • जनेऊ
  • गुलाब जल
  • इत्र
  • अबीर
  • पंचमेवा
  • मिश्री
  • मिठाई
  • खीर
  • केला
  • आसन
  • गंगाजल
  • फूल माला
  • शमीपत्र
  • आम का पल्लव
  • केला का पत्ता
  • पीतल की थाली-कटोरी
  • हवन सामग्री
  • दान सामग्री
  • गाय का दूध
  • अक्षत
  • इत्र

End of Feed