अध्यात्म

Maha Shivratri Vrat Niyam 2025: महा शिवरात्रि में नमक खा सकते हैं, बेलपत्र तोड़ सकते हैं, चॉकलेट खा सकते हैं, चाय या कॉफी ले सकते हैं...जानिए शिवरात्रि व्रत के नियम

Maha Shivratri Fasting Rules 2025 (महाशिवरात्रि व्रत के नियम): महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा। अगर आप पहली बार ये व्रत रखने जा रहे हैं तो जान लें इस व्रत के नियम।

Image

Maha Shivratri Fasting Rules 2025

Maha Shivratri Fasting Rules 2025 (महाशिवरात्रि व्रत के नियम): महाशिवरात्रि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि विधान भगवान शिव की पूजा करते हैं। अगर आप पहली बार शिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं तो इससे पहले इस व्रत के नियमों के बारे में जरूर जान लें। जिससे इस व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त हो सके। चलिए जानते हैं शिवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं।

महाशिवरात्रि व्रत में बाल धो सकते हैं (Maha Shivratri Vrat Mein Baal Dho Sakte Hain)

महाशिवरात्रि व्रत के दिन बाल धोने पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं है। ऐसे में इस दिन आप बिना किसी टेंशन के बाल धो सकते हैं। लेकिन जिन लोगों के यहां किसी भी व्रत में बाल धोने से परहेज किया जाता है तो वो जरूर इस दिन बाल धोने से बचें।

Can We Smoke During Mahashivratri Fast

महाशिवरात्रि व्रत में धूम्रपान करना वर्जित है। इसके अलावा इस दिन मांसाहारी चीजों का सेवन भी नहीं किया जाता।

क्या महाशिवरात्रि के दिन चॉकलेट खा सकते हैं (Can we Eat Chocolate In Mahashivratri Fast)

महाशिवरात्रि व्रत में चॉकलेट नहीं खानी चाहिए। बल्कि बाहर की किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या महाशिवरात्रि के दिन नॉन वेज खा सकते हैं (Can We Eat Non vey In Mahashivratri)

इस दिन गलती से भी मांस-मदिरा, तामसिक चीजें, लहसुन, प्याज जैसी चीजों का सेवन ना करें। अगर आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है तो आप केवल फलाहार करें।

महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र तोड़ सकते हैं या नहीं (Maha Shivratri Ke Din Belpatra Tod Sakte Hai Ya Nahi)

शास्त्रों अनुसार महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र नहीं तोड़ने चाहिए। इस दिन की पूजा के लिए बेलपत्र एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।

महाशिवरात्रि व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं? (Maha Shivratri Vrat Mein Namak Kha Sakte Hai)

महाशिवरात्रि व्रत में कुछ लोग नमक खाते हैं तो कुछ नहीं। जो लोग इस व्रत में नमक का सेवन करते हैं उन्हें सिर्फ सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं? (Maha Shivratri Vrat Mein Tea And Coffee Pi Sakte Hai)

महाशिवरात्रि व्रत में चाय और कॉफी का सेवन किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखना है कि चाय या कॉफी बनाने के किसी भी सामान में अन्न के हाथ न लगे हों।

महाशिवरात्रि व्रत में गाजर का हलवा खा सकते हैं? (Can We Eat Gajar Ka Halwa in Mahashivratri Fast)

किसी भी व्रत में गाजर का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के व्रत में गाजर का हलवा नहीं खाया जा सकता है।

महाशिवरात्रि व्रत में आइसक्रीम खा सकते हैं? (Can We Eat Ice cream In Mahashivratri Fast)

महाशिवरात्रि व्रत में आप घर पर ही दूध और केसर की आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं। लेकिन बाहर की आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत में सिगरेट पी सकते हैं? (Can We Smoke Cigarettes In Mahashivratri Fast)

महाशिवरात्रि व्रत में किसी भी तरह का नशा नहीं चाहिए।

Periods में शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए या नहीं? (Periods Me Maha Shivratri Ka Vrat Karna Chahiye Ya Nahi)

अगर महाशिवरात्रि व्रत के दौरान आपको पीरियड्स आ जाएं तो भी आप ये व्रत रख सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी पूजा सामग्री को स्पर्श न करें और न ही खुद से पूजा करें। लेकिन आप पूजा स्थान से दूर बैठकर पूजा में शामिल हो सकती हैं। लेकिन अगर हां आप पहली बार ये व्रत शुरू करने जा रही हैं तो बेहतर होगा कि आप पीरियड्स में इस व्रत की शुरुआत न करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article