Shivratri Kitni Tarikh Ki Hai 2025: महाशिवरात्रि कितनी तारीख की है, नोट कर लें जल चढ़ाने का टाइम

Shivratri Kitni Tarikh Ki Hai 2025 (शिवरात्रि कब है 2025): फरवरी में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ये शिवरात्रि साल में आने वाली बाकी शिवरात्रियों से बेहद खास मानी जाती है। जानिए 2025 में महाशिवरात्रि कब है और इस दिन जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा।

Shivratri Kitni Tarikh Ki Hai 2025 (शिवरात्रि कब है 2025): फाल्गुन महीने में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। तो वहीं कई श्रद्धालु शिवरात्रि का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शिवरात्रि का व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जिन जातकों के विवाह में दिक्कत आ रही है उनके लिए भी ये व्रत बेहद कल्याणकारी माना गया है। चलिए आपको बताते हैं इस साल शिवरात्रि कितने तारीख की है और जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा।

महाशिवरात्रि कितने तारीख की है (Maha Shivratri Kitne Tarikh Ki Hai 2025)

महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ रही है। चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 26 फरवरी की सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा और इसका समापन 27 फरवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा।

End of Feed