अध्यात्म

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि कब है, जानिए शिव जी को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए

Maha Shivratri 2024: सनातन परंपरा में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल महाशिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन शिव जी को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

Image

Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन माता पार्वती और शिव जी का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा विधिपूर्वक करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और घर में सुख, समृद्धि आती है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन का उपवास करने से पापों से मुक्ति मिलती है। शिव पुराण में कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताया गया है, जिनको अर्पित करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित कर सकते हैं।

Maha Shivratri 2024 Date (महाशिवरात्रि कब है)

हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि पर शिव जी को चढ़ाएं ये फूल (Offer these flowers to Lord Shiva on Mahashivratri)

चमेली का फूल

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चमेली का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिव जी को चमेली का फूल चढ़ाने से साधक के जीवन में सुख, शांति आती है।

धतूरे का फूल

भगवान भोलेनाथ भांग और धतूरा बहुत ही प्रिय है। ऐसे में शिवरात्रि के दिन शिव जी को धतूरे का फूल चढ़ाने से साधक के दांपत्य जीवन में आ रही सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही भक्त की हर इच्छा की पूर्ति होती है।

गुलाब का फूल

यदि आप अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन महादेव को गुलाब का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से शिव की कृपा साधक पर हमेशा बनी रहती है।

अलसी का फूल

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अलसी का फूल अर्पित करने से व्यक्ति को हर पाप से मुक्ति मिलती है। अलसी का फूल भगवान शिव के साथ- साथ भगवान विष्णु को भी बहुत लोकप्रिय है।

सफेद और लाल फूल

शिव पुराण के अनुसार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लाल और सफेद फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यदि आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो वो भी समाप्त हो जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article