Maha Shivratri 2023 Puja Vidhi, Timing: महाशिवरात्रि पूजा की सबसे सरल और सटीक विधि यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 05:15 PM IST

Maha Shivratri 2023 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: भगवान शिव की पूजा में कोई खास नियम नहीं फॉलो करने अनिवार्य नहीं होते। क्योंकि शिव देखते हैं तो अपने भक्तों की सच्ची भक्ति। महाशिवरात्रि पर आप बेहद ही सरल पूजा विधि से आप शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

Maha Shivratri 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। शिव भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इसलिए इस खास दिन पर हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। इतना ही नहीं लोग अपने घरों में रुद्राभिषेक भी कराते हैं। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिव शंकर की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए महाशिवरात्रि पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त विस्तार से यहां।

maha shivratri puja vidhi

महाशिवरात्रि पूजा विधि और मुहूर्त 2023

महाशिवरात्रि 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त । Maha Shivratri 2023 Shubh Muhurat

महाशिवरात्रि कब है18 फरवरी 2023
चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ18 फरवरी 08:02 PM
चतुर्दशी तिथि का अंत19 फरवरी 04:18 PM
पहले पहर पूजा समय (18 फरवरी)06:18 PM से 09:31 PM
दूसरे पहर पूजा समय (18 से 19 फरवरी)09:31 PM से 12:44 AM
तीसरे पहर पूजा समय (19 फरवरी)12:44 AM से 03:57 AM
चौथे पहर पूजा समय (19 फरवरी)03:57 AM से 07:10 AM
पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (19 फरवरी)12:18 AM से 01:10 AM
व्रत पारण समय (19 फरवरी)07:10 AM से 03:32 PM

महाशिवरात्रि में पूजा सामग्री (Mahashivratri Puja Samagri List)

भगवान शिव की और माता पार्वती की मूर्ति, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, शहद, शक्कर, पांच प्रकार के मौसमी फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कनेर पुष्प, फूलों की माला, रोली, कपूर, केसर, दही, घी, मौली, अक्षत (चावल), खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध जल, कलश इत्यादि।

End of Feed