अध्यात्म

माघी पूर्णिमा कब है 2026 में, माघ पूर्णिमा 2026 तारीख और समय, देखें माघ मास की ब्रह्म पूर्णिमा की डेट क्या है

माघी पूर्णिमा कब है 2026 में (Maghi Purnima 2026 date and time): हिंदू कैलेंडर में माघ मास 11वां महीना होता और इस मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा कहा जाता है। यहां से आप माघ पूर्णिमा 2026 की तारीख और समय जान सकते हैं। यहां जानें कि 2026 में माघ पूर्णिमा की डेट क्या है।

Image

माघ पूर्णिमा 2026 में कब है

माघी पूर्णिमा कब है 2026 में (Maghi Purnima 2026 date and time): हिंदू कैलेंडर के 11वें महीने यानी माघ मास की पूर्णिमा तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस पूर्णिमा पर व्रत, तप और दान से मोक्ष मिलता है। वहीं तर्पण के लिए भी यह तिथि बेहद शुभ और फलदायी मानी गई है। माघ पूर्णिमा का पंचांग में विशेष स्थान है। यहां जान जान सकते हैं कि माघ पूर्णिमा 2026 की तिथि और शुभ समय क्या है, माघी पूर्णिमा 2026 में कब मनाई जाएगी आदि की जानकारी।

माघी पूर्णिमा 2026 में कब है

माघ पूर्णिमा 2026 में एक फरवरी को रविवार के दिन रहेगी। यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है।

माघ पूर्णिमा 2026 तारीख और समय

पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 01 फरवरी 2026 को रविवार के दिन सुबह 05:52 बजे से होगा। वहीं इसका समापन 02 फरवरी 2026 को सोमवार के दिन सुबह 03:38 बजे पर होगा। चूंकि पूर्णिमा तिथि का उदय 1 फरवरी को हो रहा है, इसलिए स्नान-दान और धार्मिक अनुष्ठान इसी दिन करना श्रेष्ठ और फलदायी माना जाएगा।

माघ पूर्णिमा और किन नामों से जानी जाती है

माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा, ब्रह्म पूर्णिमा, बत्तीसी पूर्णिमा और महाराष्ट्र में माघी गणेश जयंती भी कहा जाता है।

माघ स्नान पर्व का समापन

माघ स्नान का पर्व पौष पूर्णिमा से आरंभ होकर माघ पूर्णिमा तक चलता है। इस पूरे काल में प्रातःकाल पवित्र नदियों में स्नान, संयमित जीवन, सात्त्विक आहार और दान का विशेष महत्व बताया गया है। माघ पूर्णिमा इस तप-अनुष्ठान की पूर्णता का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article