Magh Purnima Kab Hai 2024( कब है माघ पूर्णिमा): हिंदू कैलेंडर में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। यह शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि होती है। सभी पूर्णिमा तिथियों में माघी पूर्णिमा को विशेष माना जाता है। शास्त्रों में इस दिन स्नान, दान और व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं 2024 में माघी पूर्णिमा की तारीख, शुभ समय और महत्व के बारे में सारी जानकारी।
Magh Purnima Kab Hai 2024 (कब है माघ पूर्णिमा)
इस साल माघ मास की पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को शनिवार के दिन पड़ेगी। इस दिन माघ मेले का पांचवा स्नान किया जाएगा।Magh Purnima Shubh Muhurat 2024 (माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)
ब्रह्म मुहूर्त: शाम 05:11 से 06:02 तक है
प्रातः सायं: 5:36 से 6:52 तक है
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 से 12:57 तक है
विजय मुहूर्त: 14:29 से 15:14 तक है
गोधूलि मुहूर्त: 18:15 से 18:40 तक है
सायं: 18:17 से 19:33 तक है
अमृत काल: 19:39 से 21:27 तक
निशिता मुहूर्त: 25 फरवरी, 12:09 से 0:59 तक है
Magh Purnima Importance ( माघ पूर्णिमा महत्व)
माघी पूर्णिमा का महत्व पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है। तदनुसार, इस दिन देवता मानव रूप धारण करते हैं और गंगा नदी में स्नान करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रीहरि की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदी, विशेषकर संगम या गंगा में स्नान करने और दान करने से व्यक्ति पापों से मुक्त हो सकता है।
