Magh Purnima Mahatva: इस दिन श्री हरि विष्णु गंगाजल में करते हैं निवास, जानिए पवित्र स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Magh Purnima Mahatva, Snan Muhurat 2025: सनातन धर्म में माघी पूर्णिमा को बेहद फलदायी माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और जप का विशेष महत्व होता है। जानिए इस साल माघ पूर्णिमा कब है और इसका महत्व क्या है।

Magh Purnima Mahatva, Snan Muhurat 2025: धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान बेहद पुण्य का काम माना गया है। ये माघ स्नान का आखिरी दिन भी होता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए तीर्थराज प्रयाग पहुंचते हैं। कहते हैं इस दिन जो श्रद्धालु व्रत रखकर गंगाजल से स्नान करता है उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल माघ पूर्णिमा कब है, इसका महत्व क्या है और स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

magh purnima mahatva

Magh Purnima Mahatva

माघ पूर्णिमा कब है 2025 (Magh Purnima Kab Hai 2025)

इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को बुधवार के दिन मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगा और इसका समापन 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 6 बजे होगा।

End of Feed