Magh Purnima 2023 Date: 4 या 5 फरवरी कब है माघ पूर्णिमा, जानें इस दिन का महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 1, 2023, 02:15 PM IST

Magh Purnima 2023 Date: माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं।

माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन स्नान, दान और जप करना बेहद ही पुण्य फलदायी बताया गया है। तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास का समापन माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के साथ ही होता है। इस बार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। जानें इस पूर्णिमा का महत्व।

magh purniam 2023 kab hai

माघ पूर्णिमा 2023 कब है?

माघ पूर्णिमा 2023 मुहूर्त (Magh Purnima 2023 Muhurat)

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 फरवरी को रात 9 बजकर 29 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 5 फरवरी को 11 बजकर 58 मिनट पर होगी। माघ पूर्णिमा व्रत 5 फरवरी को रखा जाएगा।

माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Significance)

मान्यता है कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन प्रयाग में गंगा स्नान करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों अनुसार यदि माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। माघ पूर्णिमा पर कई लोग व्रत भी रखते हैं।

End of Feed