Magh Month Worship 2024: हिंदू धर्म में माघ के महीने का बहुत महत्व है। इस महीने में गंगा स्नान और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साल 2024 में माघ मास की शुरुआत 15 जनवरी सो हो रही है। वहीं इस महीने का समापन 19 फरवरी को होगा। इस महीने में प्रयगराज में भारी मेले का आयोजन किया जाता है। माघ मास में संगम में स्नना करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। इस महीने में भगवान सूर्य देव की भी पूजा की जाती है। इस महीने में जो कोई भी पुण्य करता है। उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। माघ मास में कल्पवास भी किया जाता है। एक मास तक रहकर श्रद्धालुओं द्वारा कल्पवास कर अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त किया जाता है। आइए जानते हैं माघ के महीने में किस भगवान की पूजा की जाती है।
अध्यात्म
Magh Month Worship 2024: माघ मास में की जाती है भगवान श्री कृष्ण की पूजा, जानिए क्या है विधान
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Jan 8, 2024, 07:28 AM IST
