Magh Month Date 2024: किस दिन से शुरू होगा माघ का महीना, जानें क्या है इसका महत्व

Magh Month Date 2024: पौष मास के बाद माघ मास की शुरुआत होती है। माघ का महीना हिंदी कैलेंडर का 11 वां महीना होता है। इस महीने में दान पुण्य और गंगा स्नान का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं साल 2024 में माघ महीने की शुरुआत कब से हो रही है और इसके महत्व के बारे में।

Magh Month Date 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने का खास महत्व है। इस महीने में माघ स्नान के लिए मेले आयोजित किये जाते हैं। माघ के महीने में गंगा स्नान और दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। माघ के महीने में ही प्रयागराज में मेले का आयोजन होता है। जहां दूर- दूर से श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। इस महीने में कल्पवास भी किया जाता है। गंगा किनारे पर भक्त तंबू लगाकर एक महीने तक कल्पवास करते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में माघ की महीना कब से शुरू हो रहा है और इसका क्या महत्व है।

Magh Month Date 2024

Magh Month Date 2024 (माघ महीना डेट 2024)

साल 2024 में माघ महीने की शुरुआत 21 जनवरी से हो रही है और इसका समापन 19 फरवरी 2024 को होगा। इस महीने सूर्य देव और भगवान विष्णु नारायण की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

माघ मास के नियम

  • माघ के महीने में गर्म कपड़े और कंबल का दान करें।
  • काले तिल, अन्न, वस्त्र और धन का दान करना फलदायी होता है।
  • माघ महीने में हम भगवत गीता का पाठ करें तुलसी पूजा करें।
  • माघ के महीने में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • इस महीने में मदिरापान नहीं करना चाहिए।
  • माघ माह में किसी का अपमान ना करें।

माघ मास महत्व ( Magh Month Importance)

शास्त्रों में माघ के महीने का बहुत अधिक महत्व है। इस महीने में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस महीने में गंगा स्नान और दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। माघ का महीना सूर्य देव की पूजा और विष्णु पूजा के लिए बहुत उत्तम महीना है। इस महीने में कल्पवास का भी बहुत महत्व है। कल्पवास में भगवान शालीग्राम और तुलसी माता की पूजा की जाती है।

End of Feed