अध्यात्म

Magh Mela 2024: कब से होगी माघ मेले की शुरुआत? जानिए क्या है इसका महत्व

Magh Mela 2024: सनातन धर्म में माघ मेले का खास महत्व है। हर वर्ष मकर संक्रांति के दिन से माघ मेले की शुरुआत होती है। इस मेले में प्रयागराज में बहुत भीड़ होती है। आइए जानते हैं माघ मेले की शुरुआत कब से हो रही है और इसका महत्व क्या है।

Image

Magh Mela 2024

Magh Mela 2024: प्रयागराज में हर साल माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल यह भी जल्द ही शुरू हो जाएगा और तैयारियां जोरों पर हैं। देश-विदेश से लोग प्रयागराज के माघ मेले में गंगा स्नान करने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि संगम के तट पर स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। पद्म पुराण के अनुसार त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम है। इस संगम स्थल को त्रिवेणी कहा जाता है। माघ मेले के दौरान संगम तट पर स्नान करना और भी अधिक शुभ होता है। इस समय एक बड़ा व्यापार मेला भी आयोजित किया जाता है। कई साधु-संत यहां अपना कल्पवास बिताते हैं और धार्मिक गतिविधियां करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं माघ मेला कब से शुरू हो रहा है और इसके महत्व के बारे में।

Magh Mela 2024 Date (माघ मेला डेट 2024)

माघ मेला 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा। माघ मेले का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर साल यह मेला मकर संक्रांति से शुरू होता है और महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के साथ समाप्त होता है।

माघ स्नान डेट ( Magh Mela Snan Date)

माघ मेला का पहला स्नान-मकर संक्रांति, 15 जनवरी 2024

दूसरा स्नान- पौष पूर्णिमा 25 जनवरी 2024, कल्पावस की शुरुआत

माघ मेले का तीसरा स्नान - मौनी अमावस्या, 9 फरवरी 2024

चौथा स्नान- बसंत पंचमी, 14 फरवरी 2024

पांचवां स्नान- माघ पूर्णिमा, 24 फरवरी 2024

आखिरी स्नान-महाशिवरात्रि, 8 मार्च 2024

माघ स्नान महत्व (Magh Mela Importance)

शास्त्रों में माघ मेले का बहुत महत्व है। माघ के महीने में प्रयगराज में भारी मेले का आयोजन होता है। ये मेला मकर संक्रांति से शुरू होता है। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। इस मेले में गंगा स्ननान करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है। इस दौरान भगवान विष्ण की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस समय कल्पवास भी किया जाता है। जिससे साधक को अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण करने की शक्ति प्राप्त होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article