Magh Month 2024: हर साल माघ महीने में प्रयागराज में माघ मेला लगता है। इस दौरान संगम के तट पर कल्पवास और नदी में स्नान का महत्व होता है। प्रयागराज में माघ मेला 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। माघ मेले के दौरान साधु-संत और गृहस्थ कल्पवास करते हैं और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। कल्पवास के माध्यम से साधक को मन और इंद्रियों पर नियंत्रण करने की शक्ति मिलती है। संगम में स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस महीने में किस नदी में स्नान करना शुभ होता है।
Magh Month 2024 Date (माघ महीना डेट 2024)
इस साल माघ महीने में की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। मकर संक्रांति के दिन से इसकी शुरुआत होती है। 19 फरवरी तक ये मेला चलेगा। यदि आप इस महीने सूर्य देव और भगवान विष्णु नारायण की पूजा करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आप सभी पापों से मुक्त हो जाएंगे।माघ महीने में किस नदी में स्नान करना चाहिए
माघ के महीने में संगम में स्नान का बहुत महत्व है। प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दूर- दूर से भक्त संगम में स्नान करने आते हैं। संगम में गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियां मिलती है, इसलिए इसको संगम के नाम से जाना जाता है। माघ मेले के दौरान एक महीने का कल्पवास किया जाता है और संगम में स्नान किया जाता है। कल्पवास करने से साधक को अपने इंद्रियों पर विजय प्राप्त होती है। संगम में स्नान करने से साधक के रोगों से मुक्ति मलती है।
