Magh Maas Ki Katha: माघ मास में जरूर पढ़ें ये कथा, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Magh Maas Ki Katha: हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति इस पूरे महीने स्नान-दान संबंधी शुभ कार्य करता है उसे अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यहां जानिए माघ महीने की पौराणिक कथा।

Magh Maas Ki Katha (माघ मास की कथा): माघ महीना 26 जनवरी से शुरू हो चुका है। इस महीने में स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। कई लोग माघ महीने में संगम के तट पर कल्पवास भी करते हैं। मान्यता है माघ मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। जो लोग इस महीने में नदी में स्नान नहीं कर सकते उन्हें घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे भी पुण्यफल की प्राप्ति होगी। अब देखें माघ मास की कथा।

magh maas ki katha

Magh Maas Ki Katha In Hindi

Magh Maas Ki Katha In Hindi (माघ मास की कथा)

स्कंदपुराण अनुसार प्राचीन काल में नर्मदा नदी के तट पर शुभव्रत नामन ब्राह्मण निवास करते थे। उन्हें सभी वेद शास्त्रों का अच्छा ज्ञान प्राप्त था। लेकिन उनका मन हमेशा धन को संग्रह करने की तरफ लगा रहता था। इस तरह से उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारा धन एकत्रित कर लिया।

End of Feed