अध्यात्म

Ayodhya Ram Mandir Timings: राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, जानें पूरी डिटेल अंदर

Ayodhya Ram Mandir Timings: अयोध्या राम मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। जानिए मंदिर में रामलला के दर्शन से लेकर आरती तक का समय क्या रहेगा।

Image

Ayodhya Ram Mandir Darshan Time

Ayodhya Ram Mandir Timings (अयोध्या राम मंदिर दर्शन): अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना कर दी गई है और 23 जनवरी से राम मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए खुल गया है। मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर रामलला के दर्शन का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दिया गया है। लेकिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन करने का समय बढ़ा दिया गया है। जानकारी अनुसार मंदिर के द्वार राम भक्तों के लिए रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। जानिए राम मंदिर में आरती का समय क्या रहेगा और कैसे इसमें शामिल हो सकते हैं।

राम मंदिर खुलने का समय (Ayodhya Ram Mandir Opening Time)

जानकारी अनुसार अयोध्या राम मंदिर में पहली पाली में दर्शन सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक होंगे। जबकि दूसरी पाली में दर्शन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक होंगे। पहले मंदिर में दर्शन करने का समय शाम 7 बजे तक ही रखा गया था लेकिन भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर में दर्शन करने का टाइम बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा राम मंदिर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगा क्योंकि ये समय रामलला के आराम करने का होता है।

राम मंदिर आरती का समय (Ram Mandir Aarti Time)

जानकारी अनुसार राम मंदिर में चार बार आरती होगी। रोजाना सुबह 4:30 से 5 बजे मंगला आरती होगी। श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी। इसके बाद भोग आरती दोपहर 12 बजे तो संध्या आरती शाम 7:30 बजे होगी।

  • मंगला आरती सुबह 4:30 से 5 बजे तक
  • शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे
  • भोग आरती दोपहर 12:00 बजे
  • संध्या आरती शाम 7:30 बजे

अयोध्या राम मंदिर आरती बुकिंग (Ayodhya Ram Mandir Aarti Booking)

रामलला की आरतीमें शामिल होने के लिए पास होना अनिवार्य है। पास लेने के लिए सरकारी आईडी प्रूफ आपके पास जरूर होना चाहिए। वहीं एक बार में सिर्फ 30 लोगों को ही आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा। जानिए आरती के लिए बुकिंग कैसे करें?

  • इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ऑफिशियल वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जा सकते हैं।
  • होमपेज पर आरती वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको आरती का प्रकार चुनना होगा जिसमें आप जाना चाहते हैं।
  • इस तरह आप आसानी से आरती की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

आरती की ऑफलाइन बुकिंग कैसे करें (Ram Mandir Aarti Offline Booking)

स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर राम मंदिर आरती की ऑफलाइन बुकिंग भी की जाएगी। भक्तों को आरती से करीब 30 मिनट पहले मंदिर परिसर में पहुंचना होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article