अध्यात्म

Magh Maas Calendar 2024: कब से शुरू हो रहा है माघ का महीना,यहां देखें इस महीने के त्योहारों की सूची

Magh Maas Calendar 2024: हिंदू धर्म में माघ के महीने को बहुत ही उत्तम और श्रेष्ठ महीना माना गया है। ये महीना हिंदी महीने का 11 वां महीना होता है। आइए जानते हैं साल 2024 में माघ महीना कब से शुरू हो रहा है।

Image

Magh Month 2024

Magh Maas Calendar 2024:माघ यह महीना स्नान, दान और तपस्या के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। माघ माह में सूर्य देव, मां गंगा और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस महीने में पवित्र जलधारा में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है। मार्च 2024 का महीना 21 जनवरी से शुरू होगा और 19 फरवरी 2024 तक रहेगा। आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले त्योहार के बारे में।

माघ महीना व्रत त्योहार लिस्ट (Magh Maas Calendar 2024)

29 जनवरी 2024 संकष्टी गणेश चतुर्थी
6 फरवरी 2024षटतिला एकादशी
7 फरवरी 2024प्रदोष व्रत
9 फरवरी 2024माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024गुप्त नवरात्रि आरंभ
14 फरवरी 2024बसंत पंचमी
16 फरवरी 2024रथ सप्तमी
16 फरवरी 2024भीष्म अष्टमी
20 फरवरी 2024जया एकादशी
21 फरवरी 2024प्रदोष व्रत
24 फरवरी 2024पू्र्णिमा

माघ महीना महत्व (Magh Month Importance)

माघ माह में नदियों में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। प्रयाग, काशी, नैमिषारण्य, कुरूक्षेत्र, हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थानों की नदियों में पवित्र स्नान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी - एक ऐसा पुण्य जो कभी कम नहीं होता। इस महीने में दान करने का भी अपना विशेष महत्व है। इस महीने में दान- पुण्य करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article