अध्यात्म

Magh Bihu Date 2024: कब मनाया जाएगा साल का पहला बिहू, जानें सही डेट और महत्व

Magh Bihu Date 2024: पूरे साल में तीन बिहू के त्योहार मनाए जाते हैं। माघ मास में आने वाले बिहू को माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। ये त्योहार फसल कटाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 का माघ बिहू कब है।

Image

Magh Bihu 2024

Magh Bihu Date 2024: बिहू को पूर्वोत्तर राज्यों में एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह असम का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह अवकाश वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। इस महीने में साल का पहला बिहू मनाया जाता है, जिसे लोग भगोली या माघ बिहू (साल का पहला बिहू) के नाम से जानते हैं। 15 जनवरी को साल 2024 का पहला बिहू मनाया जाएगा। बिहू पूरे एक सप्ताह तक चलता है। पूरे साल में तीन बिहू मनाये जाते हैं। आइए जानते हैं कब है बिहू और इसके महत्व के बारे में।

माघ बिहू 2024 तारीख ( Magh Bihu Date 2024)

माघ बिहू का त्योहार हर साल मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस बार माघ बिहू पर्व 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। हर जगह इस त्योहार को मनाने के अलग- अलग तरीका है। बिहू का त्योहार नये फसल की कटाई के रूप में मनाया जाता है।

माघ बिहू नियम ( Magh Bihu Niyam)

  • इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
  • सुबह उठकर पवित्र स्नान करें।
  • इस दिन गंगा में स्नान करना अत्यंत लाभकारी बताया गया है इसलिए गंगा में स्नान अवश्य करें।
  • विधि पूर्वक सूर्य देव की पूजा करें।
  • भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें।
  • धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते रहें और तीर्थ स्थलों के दर्शन करें।

माघ बिहू महत्व ( Magh Bihu Importance)

माघ बिहू को फसल उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार भगवान सूर्य को समर्पित है।यह पूरे भारत में अलग-अलग नामों से और अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। माघ बिहू की तिथि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फसल की कटाई का प्रतीक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन से पूरे भारत में किसान रबी की फसल की कटाई शुरू करते हैं। बिहू का त्योहार किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस उत्सव में सब एक साथ भाग लेते हैं और तरह- तरह के व्यंजन खाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article