कौन हैं मां खीर भवानी देवी? जहां कुंड के पानी का रंग बताता है कश्मीर का भविष्य

Maa Kheer Bhawani Temple : धरती के स्वर्ग कहे जाने कश्मीर में मां खीर भवानी का मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां के कुंड पानी आने वाली घटनाओं की जानकारी देता है। बीते 22 जून को यहां मेला भी आयोजित हुआ।

Maa Kheer Bhawani Temple : कश्मीर की खूबसूरत वादियों में एक ऐसा मंदिर स्थित है, जो सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि अपने रहस्यमयी कुंड के कारण भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह मंदिर है मां खीर भवानी का, जिसे कश्मीरी हिंदुओं की सबसे पवित्र तीर्थ स्थली माना जाता है। मान्यता है कि यहां स्थित पवित्र कुंड के पानी का रंग बदलना कश्मीर में आने वाले अच्छे या बुरे समय का संकेत देता है। बीते 22 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हजारों संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन किए। चिनार के विशाल वृक्षों की छाया में स्थित इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब आया। इस दौरान यहां पर मेला भी आयोजित किया जाता है। कश्मीरी पंडित मां खीर भवानी को अपनी कुलदेवी मानते हैँ।

Maa Kheer Bhawani Temple   मां खीर भवानी मंदिर

मां खीर भवानी मंदिर

गांदरबल जिले के तुलमुला गांव में स्थित मां खीर भवानी मंदिर को रागन्या देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। हर साल ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी के दिन यहां खीर भवानी मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त माता को दूध और खीर अर्पित करते हैं, इसी परंपरा के कारण देवी का नाम खीर भवानी पड़ा।

End of Feed