अध्यात्म

Maa Durga 108 Names: नवरात्रि में करें दुर्गा के 108 नाम का जाप, पूरी होगी हर मुराद

Maa Durga 108 Names, नवरात्रि में करें दुर्गा के 108 नाम का जाप: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह देवी की आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां के 108 नाम का जाप करना शुभ होता है। यहां देखें मां दुर्गा के 108 नाम की लिस्ट।

Image

Maa Durga 108 Names

Maa Durga 108 Naam, नवरात्रि में करें दुर्गा के 108 नाम का जाप: नवरात्रि का पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है। नवरात्रि का त्योहार सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। ये पर्व देवी की पूजा के लिए समर्पित होता है। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मुराद पूरी होती है। मां नवरात्रि में धरती लोक पर आती हैं और धरती का भ्रमण करती हैं। उसके बाद दशवें दिन मां फिर से वापस अपने लोक में चली जाती हैं। नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन मनाए गए हैं। नवरात्रि में हर कोई अपने शक्ति अनुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। इस समय में मां के 108 नाम का जाप करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मां के नाम का जाप करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती है और साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। यहां देखें माता रानी के 108 नाम की पूरी लिस्ट।

Maa Durga 108 Names (मां दुर्गा 108 नाम लिस्ट)

  1. सती
  2. साध्वी
  3. भवप्रीता
  4. भवानी
  5. भवमोचनी
  6. आर्या
  7. दुर्गा
  8. जया
  9. आद्या
  10. त्रिनेत्रा
  11. शूलधारिणी
  12. पिनाकधारिणी
  13. चित्रा
  14. चंद्रघंटा
  15. महातपा
  16. मन
  17. बुद्धि
  18. अहंकारा
  19. चित्तरूपा
  20. चिता
  21. चिति
  22. सर्वमंत्रमयी
  23. सत्ता
  24. सत्यानंदस्वरुपिणी
  25. अनंता
  26. भाविनी
  27. भव्या
  28. अभव्या
  29. सदागति
  30. शाम्भवी
  31. देवमाता
  32. चिंता
  33. रत्नप्रिया
  34. सर्वविद्या
  35. दक्षकन्या
  36. दक्षयज्ञविनाशिनी
  37. अपर्णा
  38. अनेकवर्णा
  39. पाटला
  40. पाटलावती
  41. पट्टाम्बरपरिधाना
  42. कलमंजरीरंजिनी
  43. अमेयविक्रमा
  44. क्रूरा
  45. सुंदरी
  46. सुरसुंदरी
  47. वनदुर्गा
  48. मातंगी
  49. मतंगमुनिपूजिता
  50. ब्राह्मी
  51. माहेश्वरी
  52. ऐंद्री
  53. कौमारी
  54. वैष्णवी
  55. चामुंडा
  56. वाराही
  57. लक्ष्मी
  58. पुरुषाकृति
  59. विमला
  60. उत्कर्षिनी
  61. ज्ञाना
  62. क्रिया
  63. नित्या
  64. बुद्धिदा
  65. बहुला
  66. बहुलप्रिया
  67. सर्ववाहनवाहना
  68. निशुंभशुंभहननी
  69. महिषासुरमर्दिनी
  70. मधुकैटभहंत्री
  71. चंडमुंडविनाशिनी
  72. सर्वसुरविनाशा
  73. सर्वदानवघातिनी
  74. सर्वशास्त्रमयी
  75. सत्या
  76. सर्वास्त्रधारिणी
  77. अनेकशस्त्रहस्ता
  78. अनेकास्त्रधारिणी
  79. कुमारी
  80. एककन्या
  81. कैशोरी
  82. युवती
  83. यति
  84. अप्रौढ़ा
  85. प्रौढ़ा
  86. वृद्धमाता
  87. बलप्रदा
  88. महोदरी
  89. मुक्तकेशी
  90. घोररूपा
  91. महाबला
  92. अग्निज्वाला
  93. रौद्रमुखी
  94. कालरात्रि
  95. तपस्विनी
  96. नारायणी
  97. भद्रकाली
  98. विष्णुमाय
  99. जलोदरी
  100. शिवदुती
  101. कराली
  102. अनंता
  103. परमेश्वरी
  104. कात्यायनी
  105. सावित्री
  106. प्रत्यक्षा
  107. ब्रह्मावादिनी।
  108. अंबे
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article