इन पांच राशि वालों के जीवन में लगेगा धन-धान्य का लगेगा अंबार, बुध का गोचर देगा जबरदस्त लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 04:40 PM IST

Budh Rashi Parivartan 2023: बुध 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 24 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए बुध का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

Budh Rashi Parivartan 2023: बुध 7 जून 2023 को रात 7 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 24 जून 2023 की दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक विराजमान रहेंगे। बुध गोचर की ये अवधि कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने वाली। बुध को बुद्धि और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी ये किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। जानिए बुध का ये गोचर किन राशि वालों की खोलेगा किस्मत।

वृषभ राशि

इस राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आप हर काम को अच्छे से पूरा कर सकेंगे। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

End of Feed